2026 में आधार कार्ड में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? अगर आपके आधार कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर लगा हुआ है और अब आप उसमें नया मोबाइल नंबर जोड़ना या मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, और आपके मन में चल रहा है 2026 में आधार कार्ड में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
अब 2026 में Aadhaar App के जरिए घर बैठे ही आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं , यानी हर बार आधार केंद्र जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।
लेकिन यहां एक छोटी सी बात समझना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास आधार में पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, तो मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया काफी आसान हो सकती है। वहीं अगर पुराना नंबर आपके पास बिल्कुल नहीं है या आधार में पहले से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड ही नहीं है, तो आपको Aadhaar Centre जाना पड़ सकता है।
तो चलिए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होना काफी काम आता है।
मान लीजिए आपको आधार से जुड़ा कोई काम करना है, OTP से Login करना है या किसी Aadhaar Service का इस्तेमाल करना है। ऐसे समय पर आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आता है।
अगर आपके आधार में पुराना नंबर लगा है और वह नंबर अब आपके पास नहीं है, तो आपको परेशानी हो सकती है।
इसलिए अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है, पुराना SIM बंद हो गया है या किसी दूसरे नंबर का इस्तेमाल करते हैं, तो आधार में मोबाइल नंबर भी अपडेट कर लेना बेहतर है।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें? Step-by-Step तरीका
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके फॉलो करें।
Step 1: Aadhaar App डाउनलोड करें
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें।
- अब Search Box में My Aadhaar लिखकर Search करें।
- इसके बाद UIDAI का नया Aadhaar App दिखाई देगा। इसे अपने मोबाइल में Install कर लें।
Step 2: Aadhaar App Open करें

App Install होने के बाद इसे Open करें।
- अब यहां Continue का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

- इसके बाद App कुछ Permissions मांगेगा। जरूरत के अनुसार सभी जरूरी Permissions को Allow करें।

- अगर Location Permission में While using the app का विकल्प आता है, तो उसे Select करें।
Step 3: Begin Journey पर क्लिक करें
- सभी जरूरी Permissions देने के बाद आपको Begin Journey का विकल्प दिखाई देगा।
- अब Begin Journey पर क्लिक करें।

- इसके बाद Continue to Register वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4: अपना Aadhaar Number डालें
- अब आपके सामने Enter Your Aadhaar Number का विकल्प आएगा।

- यहां अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें।

- इसके बाद अपना Aadhaar Number दोबारा चेक करें और Confirm Aadhaar Number पर क्लिक करें।

- अब Terms & Conditions को पढ़कर Accept करें और Continue पर क्लिक करें।

Step 5: SIM Select करें
- अब आपको SIM Select करने का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां आपको वही SIM Select करनी है जिसका मोबाइल नंबर आपके Aadhaar में पहले से Registered है।

- SIM Select करने के बाद Continue to Send SMS पर क्लिक करें।

- इसके बाद मोबाइल नंबर की Verification Process शुरू हो जाएगी।

- थोड़ी देर इंतजार करें। Verification होने के बाद आप अगले Step पर पहुंच जाएंगे।
Step 6: Face Authentication करें
अब आपको Start Face Authentication का विकल्प दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करें।

अब Face Authentication के लिए मोबाइल कैमरा खुलेगा।

यहां कुछ बातों का ध्यान रखें:
- चेहरे पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए।
- चेहरा कैमरे के सामने सीधा रखें।
- चेहरे पर मास्क आदि नहीं होना चाहिए।
- स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों को फॉलो करें।
- जरूरत पड़ने पर आंखों को Blink करें।
- Face Scan के लिए आपको सीमित मौके मिल सकते हैं।
जब आपका Face Successfully Scan हो जाएगा, तो आपको Continue का विकल्प दिखाई देगा।
अब Continue पर क्लिक करें।

Step 7: 6 Digit PIN बनाएं
- अब आपको Continue to Set PIN का विकल्प दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करें।

- अब अपनी सुविधा के अनुसार 6 अंकों का PIN बनाएं।
- PIN दर्ज करने के बाद उसे दोबारा Confirm करें और Confirm PIN पर क्लिक करें।

- अगर आप Fingerprint से Login करना चाहते हैं तो उसे Enable कर सकते हैं।

- अगर Fingerprint का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो Use Only PIN वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपका Aadhaar App Login हो जाएगा।

अब मोबाइल नंबर Update करने का आवेदन करें
App में Login होने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन करना है।
Step 8: Services वाले विकल्प पर जाएं
Aadhaar App में नीचे की तरफ आपको Services का विकल्प दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करें।

इनमें से Mobile Number Update वाले विकल्प को चुनें।
Step 9: Mobile Number Update पर क्लिक करें

- मोबाइल नंबर बदलने के लिए इसी विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद App में आपको Update से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाई जाएगी।
- यहां दिए गए Processing Fee और समय को ध्यान से पढ़ लें।
- इसके बाद Continue to Update Mobile पर क्लिक करें।

Step 10: नया मोबाइल नंबर डालें
अब आपके सामने नया मोबाइल नंबर डालने का विकल्प आएगा।
यहां वह नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने Aadhaar में Register करना चाहते हैं।

नंबर डालने के बाद एक बार उसे अच्छी तरह Check कर लें।
इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें।

Step 11: OTP Verify करें
- अब आपके द्वारा दर्ज किए गए नए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- उस OTP को App में दर्ज करें।
- इसके बाद Verify OTP पर क्लिक करें।
- OTP सही होने पर आपकी Verification आगे बढ़ जाएगी।
Step 12: दोबारा Face Authentication करें
OTP Verify होने के बाद आपको एक बार फिर Face Authentication करना होगा।
इसके लिए Start Face Authentication या दिए गए संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
अब कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें।

ध्यान रखें:
- कमरे में पर्याप्त रोशनी हो।
- चेहरा साफ दिखाई दे।
- मोबाइल को ज्यादा हिलाएं नहीं।
- कैमरे के सामने सीधे देखें।
- App के निर्देश के अनुसार आंखों को Blink करें।
Face Authentication Successfully Complete होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Step 13: Old और New Mobile Number Check करें
- अब स्क्रीन पर आपका Old Mobile Number और New Mobile Number दिखाई दे सकता है।
- यहां दोनों नंबर को ध्यान से Check करें।
- अगर नया नंबर सही है, तो आगे की प्रक्रिया के लिए Continue/Confirm वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 14: Payment करें
- अब आपको Mobile Number Update की Processing Fee का Payment करना होगा।
- Payment करने से पहले स्क्रीन पर दिखाई जा रही जानकारी और Amount को एक बार जरूर Check करें।
- इसके बाद Confirm पर क्लिक करके Payment Process पूरा करें।
- Payment सफल होने के बाद आपको Confirmation दिखाई देगा।

Step 15: Update Request Submit हो जाएगी
- Payment Complete होने के बाद आपकी Mobile Number Update Request Submit हो जाएगी।

- इसके बाद आपको आवेदन से जुड़ी Acknowledgement/Receipt दिखाई दे सकती है।

- इसमें आपकी Request से जुड़ी जानकारी होगी।
- इस Receipt या Request Number को संभालकर रखें, क्योंकि इसकी मदद से बाद में Update का Status Check किया जा सकता है।
Mobile Number Update का Status कैसे Check करें?
अगर आपने Mobile Number Update के लिए आवेदन कर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका नंबर Update हुआ या नहीं, तो Aadhaar App में इसका Status Check किया जा सकता है।
Step 16: Track Request पर जाएं
Aadhaar App में Track Request वाला विकल्प खोजें।
इस पर क्लिक करें।
अब आपकी Mobile Number Update Request का Status दिखाई देगा।

Step 17: Track Progress Check करें
अब Track Progress वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- यहां आपकी Request किस Stage पर पहुंची है, इसकी जानकारी दिखाई जा सकती है।
- अगर सभी Process Complete दिखाई दे रहे हैं, तो इसका मतलब आपका Mobile Number Update Process पूरा हो चुका है।

अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो क्या करें?
अगर आपके आधार में जो पुराना मोबाइल नंबर लगा हुआ था, वह अब आपके पास नहीं है, SIM बंद हो गया है या नंबर खो गया है, तो क्या घर बैठे नया नंबर जोड़ सकते हैं?
UIDAI के अनुसार अगर Aadhaar Holder के पास पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की पहुंच नहीं है या पहले से कोई मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो उसे नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Enrolment and Update Centre जाना होगा।
यानी आसान भाषा में समझें:
पुराना नंबर आपके पास है → Aadhaar App से प्रक्रिया संभव हो सकती है।
पुराना नंबर आपके पास नहीं है → Aadhaar Centre जाना पड़ सकता है।
क्या मोबाइल नंबर बदलने के लिए Aadhaar Card की जरूरत होगी?
अगर आप Aadhaar App से प्रक्रिया कर रहे हैं, तो App में Aadhaar Number और दूसरी Verification प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
वहीं Aadhaar Centre पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए UIDAI की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
UIDAI के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट के लिए पुराने मोबाइल नंबर की उपलब्धता न होने पर भी Centre के माध्यम से अपडेट कराया जा सकता है और इसके लिए पुराने नंबर की जरूरत नहीं होती।
आधार मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
मोबाइल नंबर अपडेट की Request Submit करने के बाद थोड़ा समय लग सकता है।
UIDAI के अनुसार सामान्य तौर पर 90% Aadhaar Update Requests 30 दिनों के अंदर पूरी हो जाती हैं, हालांकि वास्तविक समय Request की Verification और Processing पर निर्भर करता है।
इसलिए Request Submit करने के तुरंत बाद घबराने की जरूरत नहीं है।
आधार मोबाइल नंबर अपडेट का Status कैसे चेक करें?
अगर आपने मोबाइल नंबर अपडेट करने की Request Submit कर दी है, तो आप Aadhaar App या UIDAI की उपलब्ध सेवाओं के माध्यम से अपनी Request का Status Track कर सकते हैं।
Aadhaar App में Track my request जैसी सुविधा भी उपलब्ध है।
अगर Update Request अभी Processing में दिखाई दे रही है, तो थोड़ा इंतजार करें।
क्या एक मोबाइल नंबर कई आधार कार्ड से लिंक हो सकता है?
हां।
UIDAI के अनुसार एक valid mobile number से अधिकतम 9 Aadhaar Numbers लिंक किए जा सकते हैं।
इसलिए परिवार के अलग-अलग सदस्यों के आधार में एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल होने की स्थिति संभव है, लेकिन अपना व्यक्तिगत नंबर इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक रहता है।
क्या Aadhaar App से नाम और जन्मतिथि भी बदल सकते हैं?
नहीं।
2026 में Aadhaar App पर मोबाइल नंबर और Address जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन Name, Gender, Date of Birth और Biometric Details जैसे सभी अपडेट App से नहीं किए जा सकते।
इनमें से कई बदलावों के लिए Aadhaar Seva Kendra या Aadhaar Enrolment and Update Centre जाना पड़ता है।
FAQs – Aadhaar Mobile Number Update 2026
क्या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर घर बैठे बदल सकते हैं?
हां, 2026 में UIDAI के Aadhaar App के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन यह सुविधा आपकी स्थिति और उपलब्ध Verification पर निर्भर करती है।
क्या पुराने मोबाइल नंबर के बिना नया नंबर अपडेट कर सकते हैं?
अगर पुराना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है, तो UIDAI के अनुसार आपको Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत Aadhaar Enrolment and Update Centre जाना होगा।
क्या Aadhaar Mobile Number Update के लिए OTP आएगा?
हां, App के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करते समय OTP Verification की प्रक्रिया हो सकती है। इसके साथ Face Authentication भी किया जा सकता है।
Aadhaar Mobile Number Update में कितना समय लगता है?
UIDAI के अनुसार सामान्य तौर पर 90% Update Requests 30 दिनों के अंदर पूरी हो जाती हैं।
क्या मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद नया Aadhaar Card आएगा?
मोबाइल नंबर या Email ID अपडेट होने पर नया Aadhaar Letter भेजने की जरूरत नहीं होती। UIDAI के अनुसार ऐसे अपडेट के लिए Notification दिए गए मोबाइल नंबर या Email पर भेजा जाता है।