India Post GDS Vacancy 2026: 25,000+ पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026 :अगर आपने दसवीं साइंस साइड से पास कर रखी है तो; यह सुनहारा मौका आपके लिए,  Department of Posts, Ministry of Communications की तरफ से Gramin Dak Sevak (GDS), Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak के पदों पर भर्ती के लिए Notification No. 17-12/2026-GDS जारी किया है। इस भर्ती में 25,000+ पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।, हालांकि आधिकारिक प्रक्रिया में Circle और Division के अनुसार tentative vacancy अलग से दी जा रही है। इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपने Circle/Division की vacancy जरूर देखनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए One-Time Registration (OTR) 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा और उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक Online Application Form भर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना, Mathematics और English में passing marks होना तथा संबंधित Circle की Local Language को 10वीं तक पढ़ा होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार age relaxation भी मिलेगा।

India Post GDS Recruitment 2026 Overview

नीचे इस भर्ती की जरूरी जानकारी एक नजर में दी गई है, ताकि आपको पूरी भर्ती समझने में आसानी हो।

विवरण जानकारी
Organization Department of Posts, Ministry of Communications, Government of India
Recruitment Name India Post GDS Recruitment 2026
Engagement GDS Online Engagement Schedule-II, July-2026
Advertisement / Notification No. 17-12/2026-GDS
Notification Date 20 August 2026
Post Name BPM, ABPM और Dak Sevak
Total Vacancies 25,000+ (tentative/reported); Division-wise vacancy portal पर देखें
Application Mode Online
Registration Start 31 August 2026
Online Application Start 2 September 2026
Last Date to Apply 21 September 2026, शाम 5:00 बजे तक
Correction Window 23 September से 24 September 2026
Age Limit 18 से 40 वर्ष
Qualification 10वीं पास
Selection Process 10वीं के marks पर Merit List
Written Exam नहीं
Interview नहीं
Job Location भारत के विभिन्न Postal Circles/Divisions
Salary / TRCA ₹10,000 से ₹29,380 तक, पद के अनुसार
Application Fee ₹100
Female/SC/ST/PwBD/Transwomen Fee में छूट
Official Website India Post GDS Online Engagement Portal

नोट: इस Schedule-II notification में Division/Circle-wise vacancy को portal पर अलग से check करने की व्यवस्था है। इसलिए केवल किसी website पर लिखी अनुमानित total vacancy को अंतिम vacancy न मानें।

India Post GDS Recruitment 2026 Important Dates

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो dates को ध्यान से समझना बहुत जरूरी है। यहां registration और application की dates अलग-अलग हैं।

Event Date
Notification Release 20 August 2026
One-Time Registration Start 31 August 2026
One-Time Registration Last Date 19 September 2026, शाम 5:00 बजे तक
Online Application Start 2 September 2026
Online Application Last Date 21 September 2026, शाम 5:00 बजे तक
Application Correction 23 September से 24 September 2026, शाम 5:00 बजे तक
Supplementary Shortlist की अंतिम संभावित तारीख 31 December 2026

यहां एक बात खास तौर पर समझ लें—OTR की last date और application form की last date एक जैसी नहीं है। पहले OTR करना होगा, उसके बाद login करके application form submit करना होगा। इसलिए सिर्फ registration कर लेने से आपका application complete नहीं माना जाएगा।

India Post GDS Notification 2026 : Age Limit Details

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए candidate की minimum age 18 years और maximum age 40 years रखी गई है। Age की calculation application submission की last date के आधार पर की जाएगी।

यानी अगर candidate 21 September 2026 को निर्धारित age criteria पूरा करता है, तभी वह इस भर्ती के लिए eligible माना जाएगा।

Age Relaxation Category Wise

Reserved category candidates को upper age limit में government rules के अनुसार relaxation दिया गया है।

Category Age Relaxation
SC/ST 5 Years
OBC 3 Years
EWS कोई relaxation नहीं
PwBD 10 Years
PwBD + OBC 13 Years
PwBD + SC/ST 15 Years

उदाहरण के लिए General category के candidate की maximum age 40 वर्ष है। SC/ST candidate को 5 वर्ष की छूट मिलने पर upper age limit 45 वर्ष तक हो सकती है। इसी तरह OBC candidate को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। PwBD candidates के लिए relaxation उनकी category के अनुसार और अधिक हो सकती है।

Gramin Dak Sevak Total Vacancy 2026

India Post GDS Recruitment 2026 में 25,000+ vacancies की जानकारी विभिन्न current recruitment sources में दी गई है। लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। Schedule-II notification में Circle और Division के अनुसार vacancies को portal पर अलग से check करने के लिए कहा गया है। इसलिए candidate को अपनी पसंद की Division select करने से पहले वहां उपलब्ध actual tentative vacancies जरूर देखनी चाहिए।

 

Cattegary Wise Gramin Dak Sevak Total Vacancy

Post Name Category No. of Post
Gramin Dak Sevaks (GDS) General
Gramin Dak Sevaks (GDS) EWS
Gramin Dak Sevaks (GDS) OBC
Gramin Dak Sevaks (GDS) SC
Gramin Dak Sevaks (GDS) ST
Gramin Dak Sevaks (GDS) PWD – A
Gramin Dak Sevaks (GDS) PWD – B
Gramin Dak Sevaks (GDS) PWD – C
Gramin Dak Sevaks (GDS) PWD – DE

Zone Wise Gramin Dak Sevak Total Vacancy

State Name Language No. of Post
Uttar Pradesh Hindi
Bihar Hindi
Delhi Hindi
Madhya Pradesh Hindi
Rajasthan Hindi
Haryana Hindi
Uttarakhand Hindi
Chhattisgarh Hindi
Himachal Pradesh Hindi
Jharkhand Hindi
Odisha Oriya
Gujarat Gujarati
Karnataka Kannada
Kerala Malayalam
Andhra Pradesh Telugu
Telangana Telugu
Tamil Naidu Tamil
Maharashtra Konkani/Marathi
Punjab Punjabi / English / Hindi
Assam Assamese/Asomiya / Bengali/Bangla / Bodo / Hindi / English
West Bengal Bengali / Hindi / English / Nepali
North Eastern Bengali / Hindi / English / Manipuri / English / Mizo
Jammu / Kashmir Hindi / Urdu

 

इस भर्ती में मुख्य रूप से तीन तरह के posts शामिल हैं:

Post Name Short Name मुख्य काम
Branch Postmaster BPM Branch Post Office का संचालन और postal services
Assistant Branch Postmaster ABPM BPM की सहायता, mail delivery, stamps और अन्य postal work
Dak Sevak GDS/Dak Sevak Mail, parcel, sorting, delivery और Post Office से जुड़े काम

 

Branch Postmaster (BPM)

BPM Branch Post Office के day-to-day काम को संभालता है। इसमें postal services, IPPB transactions, mail और department की दूसरी services से जुड़े काम शामिल हो सकते हैं। BPM को Branch Post Office के लिए accommodation की व्यवस्था करनी होती है और notification के अनुसार post village में residence से संबंधित condition भी पूरी करनी होती है।

Assistant Branch Postmaster (ABPM)

ABPM का काम BPM की सहायता करना होता है। इसमें stamps और stationery की sale, mail conveyance, doorstep delivery, IPPB transactions और अन्य postal activities शामिल हो सकती हैं। आवश्यकता पड़ने पर ABPM को BPM से जुड़े कुछ काम भी करने पड़ सकते हैं।

Dak Sevak

Dak Sevak Post Office, Sorting Office, Mail Office, Transit Mail Office और Delivery Centre जैसे स्थानों पर काम कर सकता है। इसके काम में mail और parcels संभालना, sorting, delivery तथा Post Office के दूसरे कामों में सहायता करना शामिल हो सकता है।

India Post GDS Recruitment 2026 : Qualification Details

इस भर्ती में educational qualification बहुत ज्यादा complicated नहीं है। अगर आपने 10वीं पास की है और notification में बताई गई बाकी conditions पूरी करते हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

Educational Qualification

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त Board से 10वीं (Secondary School Examination) पास होना जरूरी है।
  • 10वीं कक्षा में Mathematics और English विषय में passing marks होना अनिवार्य है।
  • किसी अन्य Board की Equivalent Qualification तभी मान्य होगी, जब वह भर्ती की निर्धारित conditions के अनुसार recognized हो।
  • उम्मीदवार के पास कम से कम 60 दिनों का Basic Computer Training Certificate होना चाहिए।
  • जिस Postal Circle/Division के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की निर्धारित Local Language का ज्ञान होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार ने संबंधित Local Language को कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ होना चाहिए।
  • Local Language में बोलने (Speaking) और लिखने (Writing) की जानकारी होना जरूरी है।
  • Arunachal Pradesh, Goa, Sikkim और Nagaland जैसे कुछ राज्यों के लिए Local Language से संबंधित विशेष प्रावधान दिए गए हैं। इन राज्यों के उम्मीदवारों को अपने संबंधित Postal Circle की language condition जरूर check करनी चाहिए।

India Post GDS Bharti 2026 : Selection Process

अब सबसे important बात आती है कि India Post GDS Recruitment 2026 में selection कैसे होगा?

अगर आप पहली बार GDS भर्ती के बारे में पढ़ रहे हैं तो एक बात याद रखें—इस भर्ती में written examination नहीं होता।

Selection मुख्य रूप से 10वीं के marks के आधार पर तैयार की गई system-generated merit list से होता है। इसका मतलब यह है कि आपको GDS के लिए कोई अलग competitive exam नहीं देना है।

Selection process को आसान भाषा में ऐसे समझिए:

10वीं के marks → Merit List → Shortlisting → Document Verification → Pre-Engagement Formalities → Engagement

Step 1: 10वीं के Marks से Merit तैयार होगी

Application form में candidate को अपनी 10वीं की marksheet के अनुसार marks/grades भरने होंगे। इन्हीं academic details के आधार पर merit percentage तैयार की जाती है।

Merit percentage को चार decimal places तक calculate किया जाता है। इसलिए 10वीं के marks में छोटा सा difference भी merit में फर्क डाल सकता है।

Step 2: Grade या CGPA होने पर Marks कैसे बनेंगे?

अगर किसी candidate की marksheet में सीधे marks की जगह grade या grade point दिया गया है, तो notification में दिए गए conversion rules के अनुसार marks calculate किए जाते हैं।

उदाहरण के लिए grade point को निर्धारित 9.5 factor से multiply करके marks निकाले जा सकते हैं। CGPA के मामले में भी prescribed conversion rule लागू होता है।

इसलिए candidate को application भरते समय अपनी marksheet में जो information दी गई है, उसे उसी तरीके से भरना चाहिए। गलत marks, grade या CGPA डालने पर candidature cancel हो सकती है।

Step 3: Merit List

Application process पूरा होने के बाद system candidate के 10वीं के marks के आधार पर merit तैयार करेगा।

जिस candidate के marks ज्यादा होंगे, उसके merit में ऊपर आने की संभावना ज्यादा होगी। लेकिन केवल high percentage होना ही पर्याप्त नहीं है, क्योंकि selection vacancy, category, division, post preference और available seats के अनुसार होता है।

इसलिए candidate को form भरते समय Division और Post Preference बहुत ध्यान से select करनी चाहिए।

Step 4: Tie होने पर क्या होगा?

मान लीजिए दो candidates के merit percentage बिल्कुल बराबर हैं। ऐसी स्थिति में tie-breaking rules लागू होते हैं।

Notification के अनुसार date of birth सहित prescribed category और gender-based priority का इस्तेमाल tie को resolve करने के लिए किया जाता है। यानी अगर दो candidates के marks same हैं, तो केवल marks देखकर final decision नहीं किया जाएगा।

Step 5: Document Verification

Merit list में नाम आने के बाद candidate को अपने original documents के साथ verification के लिए बुलाया जाएगा।

यहां आम तौर पर candidate की:

  • 10वीं की marksheet/certificate
  • Date of Birth
  • Category certificate, जहां लागू हो
  • PwBD certificate, जहां लागू हो
  • Identity और दूसरे जरूरी documents

की जांच की जाती है।

इसलिए form भरते समय जो information दी है, उसके supporting documents candidate के पास जरूर होने चाहिए।

Step 6: Pre-Engagement Formalities

Document verification successfully complete होने के बाद provisional engagement से जुड़ी आगे की formalities पूरी करनी होती हैं। इसमें notification के अनुसार basic training और accommodation से संबंधित requirements भी शामिल हो सकती हैं।

इसके बाद आवश्यक verification पूरा होने पर engagement की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

India Post GDS Recruitment 2026 : Exam Pattern

यह section खास तौर पर ध्यान से पढ़ें क्योंकि बहुत से candidates GDS को बाकी government jobs की तरह समझ लेते हैं।

India Post GDS Recruitment 2026 में कोई written examination नहीं है।

India Post GDS Recruitment 2026 : Salary Details

GDS में regular Central Government employees वाली normal pay scale नहीं होती। GDS को Time Related Continuity Allowance यानी TRCA दिया जाता है। इसके अलावा applicable Dearness Allowance और notification/rules के अनुसार अन्य benefits भी मिल सकते हैं।

Post TRCA Slab
Branch Postmaster (BPM) ₹12,000 – ₹29,380
Assistant Branch Postmaster (ABPM) ₹10,000 – ₹24,470
Dak Sevak ₹10,000 – ₹24,470

TRCA में conditions पूरी होने पर annual increase का provision भी है। GDS को GDS Gratuity और Service Discharge Benefit Scheme जैसे benefits भी rules के अनुसार मिल सकते हैं।

ध्यान रखें कि GDS को regular Central Government employee समझना सही नहीं है। उनका engagement अलग GDS rules के तहत होता है।

India Post GDS Application Fee 2026

Application fee ₹100 रखी गई है। यह fee applicable candidates को online payment के माध्यम से जमा करनी होगी।

Candidate Category Application Fee
General ₹100
OBC ₹100
EWS ₹100
SC ₹0
ST ₹0
PwBD ₹0
Female Candidates ₹0
Transwomen Candidates ₹0

Fee online Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI आदि के माध्यम से जमा की जा सकती है। एक बार fee जमा होने के बाद सामान्यतः refund नहीं किया जाता।

How to Apply India Post GDS Online Form 2026

GDS का application form online भरना होगा। पूरी process को आसान भाषा में समझें।

Step 1: सबसे पहले India Post GDS Online Engagement Portal पर जाएं।

Step 2: One-Time Registration (OTR) पूरा करें। इसके लिए active mobile number और email ID की जरूरत होगी। OTP verification के बाद registration complete होगा।

Step 3: Registration के बाद आपको Registration Number मिलेगा। उसी की मदद से login करें।

Step 4: Active Notification में जाकर Apply Online option पर click करें।

Step 5: Personal details, 10वीं की education details, Board, passing year और marks सही-सही भरें।

Step 6: अपनी eligibility के अनुसार Circle, Division और Post Preference select करें।

Step 7: Recent photograph और signature निर्धारित size और format के अनुसार upload करें।

Step 8: पूरा form submit करने से पहले Preview करके सभी details check करें।

Step 9: अगर आप fee-exempt category में नहीं आते हैं, तो ₹100 application fee online जमा करें।

Step 10: Final application submit करने के बाद application का print/save करके अपने पास रखें।

Application भरते समय Name, Date of Birth, Father/Mother Name और 10वीं के marks अपनी original marksheet के अनुसार ही भरें। Duplicate registration बिल्कुल न करें। Official instructions के अनुसार एक candidate के लिए एक ही registration होना चाहिए।

India Post GDS Form भरते समय इन गलतियों से बचें

  • GDS form आसान है, लेकिन छोटी गलती से candidature पर असर पड़ सकता है।
  • सबसे पहले 10वीं की marksheet अपने पास रखें और उसी के अनुसार details भरें। अंदाजे से marks न डालें।
  • दूसरी बात, Local Language की condition जरूर check करें। अगर आपने उस Circle की required language 10वीं तक नहीं पढ़ी है तो केवल 10वीं पास होने के आधार पर apply नहीं करना चाहिए।
  • तीसरी बात, एक से ज्यादा registration न करें। Duplicate registration होने पर candidature cancel हो सकती है।
  • चौथी बात, application की last date 21 September 2026 शाम 5 बजे है। Last moment पर website पर traffic बढ़ सकता है, इसलिए form पहले ही complete करना बेहतर रहेगा।

IMPORTANT LINKS

Important Link Link / Status
Online Registration Click Here — Link Activate on 31 August 2026
Apply Online Click Here — Link Activate on 02 September 2026
Download Circle Wise Vacancy Details Click Here
Download Notification Click Here

 

Frequently Asked Questions (FAQs)

India Post GDS Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस Schedule-II भर्ती के लिए 25,000+ vacancies की जानकारी current recruitment updates में दी गई है, लेकिन candidate को final Circle/Division-wise vacancy official GDS portal पर check करनी चाहिए क्योंकि detailed tentative vacancies Division-wise उपलब्ध कराई जाती हैं।

India Post GDS 2026 के लिए कौन apply कर सकता है?

10वीं पास candidate जिसकी 10वीं में Mathematics और English में passing marks हैं और जिसने संबंधित Circle की prescribed Local Language को 10वीं तक पढ़ा है, वह age और अन्य conditions पूरी होने पर apply कर सकता है।

GDS Recruitment 2026 में age limit क्या है?

Minimum age 18 years और maximum age 40 years है। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD candidates को applicable rules के अनुसार relaxation दिया गया है।

क्या India Post GDS में written exam होगा?

नहीं। GDS recruitment में written examination नहीं होगा। Selection 10वीं के marks के आधार पर तैयार system-generated merit list से होगा।

GDS में selection कैसे होगा?

सबसे पहले 10वीं के marks के आधार पर merit list बनेगी। Merit में shortlisted candidates का document verification होगा। इसके बाद जरूरी pre-engagement formalities पूरी करके engagement की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

GDS की salary कितनी है?

BPM का initial TRCA slab ₹12,000 से ₹29,380 और ABPM/Dak Sevak का ₹10,000 से ₹24,470 है। इसके अलावा applicable allowances और GDS rules के अनुसार benefits मिल सकते हैं।

GDS application fee कितनी है?

सामान्य applicable candidates के लिए fee ₹100 है। Female, SC/ST, PwBD और Transwomen candidates fee से exempted हैं।

India Post GDS 2026 का form कब से भरे जाएंगे?

One-Time Registration 31 August 2026 से शुरू होगा। Online application और fee payment 2 September 2026 से शुरू होगी।

GDS 2026 form की last date क्या है?

Online application submit करने की last date 21 September 2026 शाम 5:00 बजे है।

क्या GDS में interview होता है?

नहीं। Selection में written examination और interview नहीं होता। Merit list के बाद shortlisted candidates का document verification और आगे की engagement formalities होती हैं।

क्या 10वीं में ज्यादा marks होने से selection की संभावना बढ़ती है?

हां। क्योंकि GDS की merit 10वीं के academic marks के आधार पर तैयार होती है, इसलिए ज्यादा percentage वाले candidate की merit position सामान्यतः बेहतर हो सकती है। हालांकि actual selection vacancy, category, division और preference जैसी conditions पर भी depend करता है।

क्या एक candidate कई Division में apply कर सकता है?

Official instructions के अनुसार candidate को eligible Circle में एक Division के लिए application और preference प्रक्रिया के नियमों के अनुसार भरनी होती है। इसलिए form submit करने से पहले Division और post preference सोच-समझकर select करें।

क्या GDS regular Central Government job है?

GDS Department of Posts से जुड़ा engagement है, लेकिन GDS को regular Central Government employee वाली सामान्य service category में नहीं रखा जाता। इनके लिए अलग GDS Conduct and Engagement Rules लागू होते हैं और payment TRCA के रूप में होती है।

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026 – Out: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

TSLPRB Police Constable Vacancy 2026: 7112 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Railway JE Vacancy 2026: 4029 JE पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र और सैलरी

MP Police Constable Vacancy 2026: 7,500 पदों पर भर्ती, आवेदन कब से?

SSC CHSL 10+2 Recruitment 2026

SSC CHSL 10+2 Recruitment 2026: 2536 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए बड़ा मौका, Apply Online शुरू

NSP Pre Matric Scholarship 2026

NSP Pre Matric Scholarship 2026: कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति

Leave a Reply

About Author

AKASH MAURYA

I am Akash Maurya, the founder and author of ‘Bharti Hub’. I have completed my Diploma and B.Tech in Civil Engineering. I am interested in providing correct and easy-to-understand information to candidates preparing for government jobs.

I understand the problems and challenges candidates face while looking for a job. That is why I focus on providing information about government jobs, recruitment, eligibility, application process, and important updates in a simple and organized way, so that candidates can easily understand the information and apply correctly.